बाघ प्राणी जगत के कुछ दिलचस्प जानवरों में से एक है।हाल ही में एनिमल प्लेनेट द्वारा कराए गए सर्वे में बाघ को सबसे पसंदीदा जानवर माना गया है।विश्व के कुल बाघो की 75 प्रतिशत आबादी भारत में ही निवास करती है। 2014 के बाद से बाघो की संख्या में 33 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आइये जानते हैं बाघों के बारे में कुछ रोचक तथ्य:
- बाघ की जीभ बहुत खुरदुरी होती है। इसकी जीभ इतनी सख्त और खुरदरी होती है, कि वह किसी की चमड़ी को उसकी हड्डियों तक अलग कर दे।
- बाघ की जीभ सैकड़ों छोटे, किन्तु नुकीले व पीछे-की-ओर मुड़े हुए उभारों से भरी होती है, जिन्हें पॉपीलय कहते हैं। यह पॉपीलय उनकी जीभ को उसका खुरदरी, रेतीली संरचना देते हैं और यह उनके शिकार के शरीर से पंख, फ़र और माँस को अलग करने में उनकी मदद करते हैं। यह जीभ एक दीवार से पेंट को अलग कर पाने में सक्षम होती है।
- बाघों के पैर बहुत मजबूत होते हैं।इतने मज़बूत की मर जाने जाने के बाद भी वे खड़े रह सकते हैं।
- पृथ्वी पर मौजूद बिल्लियों की सभी प्रजाति में बाघ सबसे ज्यादा भारी होते हैं।इनका वजन 300 किलो तक होता है।
- अगर आप किसी बाघ की आंख में आँख डाल कर खड़े होते हैं।तो आपके बाघ द्वारा मारे जाने की संभावनाएं कम हो जाती हैं।क्योंकि बाघ छुप कर शिकार करना पसंद करते हैं।आंख में आंख डालने का मतलब आपको पता था कि बाघ वहाँ मौजूद था।

·
एक बाघ की भयभीत कर देने वाली गर्जना में, उसे सुनने वाले जानवर
को "लकवा मार देने" की क्षमता है और इसमें वह इंसान भी शामिल हैं, जो उन्हें प्रशिक्षित
करते हैं। उनकी इस विशिष्ट गर्जना का कारण उनकी मोटी और सुगठित वोकल-कॉर्डस हैं।
·
पैदा होने के शुरुआती 1 हफ्ते में बाघ पूरी तरह अंधे
होते हैं।
·
बाघ सामन्यतया मनुष्यों को शिकार की नज़र से नही देखते
हैं।
·
बाघ शेर की तुलना में ज्यादा मित्रवत होते हैं।




Comments
Post a Comment